Imran, Class VIII
एक बड़ा बरगद का पेड़ A Large Banyan Tree हिन्दी यह बरगद का पेड़ हमारे घर के सामने ही है। यह बरगद का पेड़ बहुत लम्बा और बड़ा है। पुराने लोगों का कहना है कि यह पेड 150 साल पुराना है। उन लोगों का कहना है कि इस पर पांच भगवान रहते हैं। उस पेड़ के पास एक काजू का पेड़ है, वहां पर एक बहुत लंबा पुराना लंबे बालों वाला नाग सांप का घर है। यह बात हमें हमारे घर के पास वाले लोगों से पता चली। जब ये बच्चे थे तो ये पेड इन्होन बोदा था। यहां इस पेड़ के नीचे घर वाले लोग पुरानी मां और अमावस के इस पेड़ के नीचे दिए और अगरबत्ती लगाते हैं। और नाग पंचमी के दिन हम सब हाथ से एक-एक नाग की मूरत बनाते हैं (और) उस मूरत की पूजा करते हैं। यहां के लोग जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते उनकी शादी इस पेड़ के नीचे होती है। जैसे 9 जनवरी को मेरे मामा की शादी हुई और 30 नवंबर को हमारे घर के पास वाले लड़के की हुई है। हम सब इस पेड़ को भगवान का अवतार मानते हैं। कहा जाता है कि एक पहला बड़ा शमशान था। गर्मी के दिनों में बच्चे यहां इस पेड़ के नीचे खेलते हैं क्योंकि यहां पेड़ चौ देता है। इस पेड की जद हमारे घर के अंदर तक फेल है। इस पेड़ के अंदर बहुत सारे पंखुड़ी रहते हैं। इस पेड़ की सारी सूखी पत्तियां हमारी 15 बक्रियां खाती हैं। यहाँ के बूढ़े और का कहना है मैं यहाँ पेड़ उन्हें शांति महसुस कराता है। हम उस बरगद के पेड़ के पास कोविड 19 के समय ट्यूशन क्लास होते थे। हां पेड़ के पास हर वक्त हवा चलती है। English This banyan tree is right in front of our house. This tree is very tall and big. The old people say that this tree is more than 150 years old. They say five gods live here. There is a cashew tree near the banyan tree, and there, a very long, old, long-haired snake lives. We learned this from the people who live near our house. When he was a child he planted this tree. Here, under this tree, people light lamps and incense sticks on the auspicious days of Purnima and the Amavasya (the new moon). And on Nag Panchami, we each hand-carve a snake idol and worship it. The people here who don't have a lot of money get married underneath this tree. People here who don't have much money get married under this tree. For example, my uncle got married on January 9th, and a boy from near our house got married on November 30th. We all consider this tree to be an incarnation of God. It is said that there was a great crematorium here before. During the summer, children play under this tree because it provides shade. The roots of this tree extend into our house. Many birds live in this tree. All of the tree's dry leaves are eaten by our 15 goats. The elders here say that the tree gives them a sense of peace. During the COVID-19 pandemic, we used to hold tutoring classes near that banyan tree. Yes, there is always a breeze near the tree. तोयार नाम का एक बड़ा तालाब A Big Lake by the Name of Toyaar यह तालाब शीरेन तीसवादी गांव में मौजूद है। यह तालाब पोर्तुगीज के समय से पहले है। इस तालाब का पानी पूरे पंजिम सिटी पोर्तुगीज के समय सप्लाय होता था। पहले के समय में यह पानी जड़ीबूटियां से भरा पड़ा था। पहले के समय जब कोई आदमी बीमार होता तो वह डॉक्टर का पास ना जाकर वह इस तालाब में नहाता तो वह ठीक हो जाता। यह तालाब की खासियत यह थी कि इस तालाब के आस पास जड़ीबूटियां के पेड़ मिलते थे। [] यह तालाब एक घने जंगल में है। यह तालाब लगभग 51085 मीटर गहरा है। इस तालाब में तरह तरह के मछलियां रहती हैं। इस तालाब के आस पास वाले गांव से तरह तरह के पक्षी यहां पानी पीने के लिए आते हैं। यहां तक कि इस तालाब के साइड में बहुत तरह के पक्षियों के घर हैं। इस तालाब के आस पास बहुत सारे जानवर रहे हैं। यह तालाब शीरेन तीसवादी गांव में मौजूद है। यह तालाब पोर्तुगीज के समय से पहले है। इस तालाब का पानी पूरे पंजिम सिटी पोर्तुगीज के समय सप्लाय होता था। पहले के समय में यह पानी जड़ीबूटियां से भरा पड़ा था। पहले के समय जब कोई आदमी बीमार होता तो वह डॉक्टर का पास ना जाकर वह इस तालाब में नहाता तो वह ठीक हो जाता। यह तालाब की खासियत यह थी कि इस तालाब के आस पास जड़ीबूटियां के पेड़ मिलते थे। यह तालाब एक घने जंगल में है। यह तालाब लगभग 51085 मीटर गहरा है। इस तालाब में तरह तरह के मछलियां रहती हैं। इस तालाब के आस पास वाले गांव से तरह तरह के पक्षी यहां पानी पीने के लिए आते हैं। यहां तक कि इस तालाब के साइड में बहुत तरह के पक्षियों के घर हैं। इस तालाब के आस पास बहुत सारे जानवर रहे हैं। English The pond is in Shiren, Tiswadi. The pond is older than the times of the Portuguese. The pond used to supply water to the entire city of Panjim in the times of the Portuguese. Earlier, it was filled with herbs. Earlier, when someone was sick, instead of visiting the doctor they would just take a bath in the pond. The speciality of the pond were the herbs surrounding it. The pond is in a dense forest. It is almost 52 metres deep. It has many different kinds of fish. Many different kinds of birds come from neighbouring villages to drink water from this pond. In fact, the pond is surrounded by many different homes of birds. Akshara Navale
र्षकहीन 1 Untitled text 1 हिन्दी मैंने एक बड़ा सा गटर देखा। उसके बाजू में एक ब्रिज है। गटर का पानी ब्रिज के नीचे से जा रहा था। गटर का पानी बहुत गंदा था। आजू-बाजू में सब जगह कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ था। गटर का पानी बहुत गंदा था और बहुत बदबू आ रही थी। चिड़ियाँ बिजली के खंभे पर बैठी थी। रस्ते पर से गाड़ियां के जाने की आवाज आरही थी। चिड़ियाँ की आवाज आ रही थी। आजू-बाजू में लोगों की बोलने की आवाज आ रही थी। उस जगह पे बहुत आवाज आ रही थी। गटर का पानी बहुत गंदा था। गटर के पानी में कचरा पड़ा था और उस पानी में bubbles भी आ रहे थे। रस्ते पर छोटे-छोटे गड्ढे थे। English I saw a large gutter. There was a bridge right next to it. The sewer water flowed under the bridge. It was extremely dirty. There was trash strewn all around. The sewer water was extremely dirty and smelled very bad. There were birds, sitting on the electric poles. The sound of passing vehicles on the road, chirping of birds, people talking nearby. It was very noisy in that area. The gutter water was very dirty. There was garbage in the gutter water, and bubbles were forming in it. There were small potholes on the road. शीर्षकहीन 2 Untitled text 2 हिन्दी मैने एक रस्ते पर पड़ा सा झाड़ देखा। वह रास्ता बहुत छोटा था और उसमें खड्डे भी बहुत थे। वह झाड़ रस्ते के बीच में है। वह झाड़ पहले बहुत छोटा था पर अब वह बहुत बड़ा हो गया है। आजू-बाजू में थोड़ा दूर कुछ घर है। रस्ते से गाड़ियां जा रही थी। रस्ते पर से गाड़ी जाने की आवाज आ रही थी। वहां से ज्यादा गाड़ियां नहीं जाती। सब जगह सन्नाटा छाया हुआ था। सन्नाटा देखकर मन में कुछ अजीब लग रहा था। झाड़ के पत्ते हरे थे। रस्ते पर बहुत खड्डे परे थे। English I saw a bush on the side of the road. The road was quite small, and there were loads of potholes. The bush was in the middle of the road. It used to be quite small, but it has grown to be quite big now. Nearby, there are a few houses. A few cars were passing on that road. The sounds of the cars were coming. Not a lot of cars pass through there. There was quiet everywhere. The quiet made me feel a bit strange. The leaves of the trees were green. The road was riddled with potholes. ZoeThe perfect holiday location. An escape from city life. A cosy little out of the way neighborhood. How romantic! Breaking down old Goan-Portuguese houses. Building big blocks of concrete. Huge walls to shut out conversations with neighbors. Not quite so romantic. The proud parents artfully put a house together, smiling at the thought of their children staying there on their passing away, only for it to be crushed and gnashed in the vicious teeth of the bulldozer… MontuMy name is Montu, aka Liam. I’m 14 and study at The Learning Centre. This artwork is my imagined overview of Socorro, the village I live in — part map, part memory, part protest. It began with photographs, sketches and notes, which I layered digitally with drawings and paint to build a composite “Socorro House” made from old Portuguese homes, new constructions, the church and familiar village landmarks. Across the landscape are the characters that shape everyday life — the bent old man cycling in his checkered lungi, church-going aunties, football players at Vaddem ground, the vegetable seller, the poi and fish vendors, and the stray plateau packs like Tripod, Biscuit and Whiskey. A self-designed flag rises above the village as a marker of identity. In the centre stands a Narkasur beside a villa project sign, symbolising development that feels like “steel eating the green of Vadem’s grace.” At the base lies the Socorro plateau, “a sublime, green stretch of land where nature thrives in harmony,” and a space I feel protective about as construction slowly changes the landscape. |
Rohini, Class IX
कहानी झरी की Story of a creek हिन्दी 1920 से पहले। मेरे घर से कुछ दूर पर एक बहुत ही पुराना झरी है जो कि 100 साल से भी ज़्यादा पुराना है। उस झरी पर नहाने के लिए पणजी से लोग आते थे। पहले जमाने में स्विमिंग पूल नहीं था। तो लोग उस झरी को ही स्विमिंग पूल समझते थे। पहले उस झरी का लोग पानी पीते थे। … वह पानी मांडवी नदी में जाता है। वहां पर अलग अलग तरह के पशु पक्षी आते हैं जैसे अलग अलग पक्षी, बंदर, दुकर, मोर, सांप, मछली, इत्यादी। अब 2025 में। अब के जमाने में लोग वह झरी को भूल गए हैं। अब वहां पर कोई नहीं आता है। सिर्फ दो-तीन औरत कपड़ा धोने के लिए आते हैं। अब के जमाने में तो स्विमिंग पूल आ गया है तो लोग वह झरी को छोड़ दिए हैं। अब लोग वहां का पानी सिर्फ कपडे धोने में इस्तमाल करते हैं। मेरे दोस्त की मम्मी कहती है कि जब मैं छोटी थी, यानी 8-9 साल की थी, तभी मैं यहां खेलने के लिए आती थी। English Before 1920 A short distance from my house, there is a very old creek that is over 100 years old. People used to come from Panjim to bathe in that creek. In the old days, there were no swimming pools. So people considered that creek to be a swimming pool. In the past, people used to drink the water from that spring. … That water flows into the Mandvi River. Various animals and birds come there, such as different kinds of birds, monkeys, wild boars, peacocks, snakes, fish, and so on. Now, in 2025. Nowadays, people have forgotten about that spring. No one comes there anymore. Only two or three women come to wash clothes. Nowadays, swimming pools have come, so people have abandoned that spring. Now people only use the water there for washing clothes. My friend's mother says that when she was little, around 8 or 9 years old, she used to come here to play. My friend's mother used to come here to play. Now, people have abandoned that spring. Swimming pools have come. URMANA, CLASS IXमहिला व बालक कल्याणगृह इंडिग्रा नगर, चिंबल गांव। Women and Child Welfare Home Indira Nagar, Chimbal Village. हिन्दी महिला व बालक कल्याणगृह इंदिरा नगर चिंबल, गोवा। यह कम से कम 20-30 साल पुराना है। चिंबल के छोटे मोटे काम यही होते हैं, जैसे चिंबल में इलेक्शन होता है तो यहां पर वोटिंग भी डाला जाता है। बहुत लोग आते हैं वोटिंग डालने। हमने जब यहां के आस पास के लोगों को पूछा कि इसे और किसी नाम से जाना जाता है तो उन्होंने बताया कि इसे “चिंबल की पुरानी बालवड़ी” कहते हैं। यहां कभी-कभी फ्री में लोगों का चेकअप करने आते हैं। बहुत सारे लोग आते हैं। फ्री में दवाई भी लेके जाते हैं। हर शनिवार कई लोग आते हैं। कुछ न कुछ चिंबल की औरतों को सिखाते हैं और उन्हें कहते हैं कि अगर सीख गए तो तुम अपना खुद का बिजनेस खोल सकते हो। फ्री में आई चेकअप भी होता है, फ्री में चश्मे भी देते हैं। और इस समय बच्चों के लिए ट्यूशन भी लेते हैं, और बच्चों को फ्री में उनकी जरूरत की चीजें, जो पढ़ाई में इस्तमाल होती हैं, जैसे किताब, पेंसिल का बॉक्स, बैग, और कई सारे चीजें भी देते हैं और बच्चे आते हैं ट्यूशन को पढ़ने के लिए। English It is at least 20-30 years old. This is where the small tasks of Chimbel happen. Voting also takes place here. Many people come to vote. When I asked the people around here if it was known by any other name, they told me it's called the old kindergarten of Chimbel. Sometimes, people come here to provide free check-ups. Then, a lot of people come. They take free medicine and leave. Many people come every Saturday. They teach the women of Chimbel something or the other and tell them that if they learn these things, they can open their own businesses. They also do free eye check-ups and give out free eyeglasses. And right now, they're also giving tutoring to children for free, and they provide the kids with the necessary school supplies, like books, pencil boxes, bags, and many other things. The children come for the tutoring. Yeshwant, VII
एक छोटासा महादेव का मंदिर A Small Temple of Mahadev’s हिन्दी वह मंदिर 70 साल पुराना है। माँ बोल रही ती। तोड़े लोग बोलते है की रात को महादेव के मंदिर में नाग आता है। और उसके साइड में नाग का पत्थर ता, वह पत्थर आगे रख दिया। नागपंचमी के दिन वह हमारी फैमिली जाते है। मंदिर को देते हैं, फूल डालकर पूजा करते हैं। दूद रखकर पूजा कर के जाते हैं। शाम को दूद खाली, वहां जाने को बच्चे लोग डरते हैं। हमारे घर के पीचे डोंगर है और उदर घर है मेरा फ्रेंड का, उसका साइड में ही मंदिर है। में पापा को पूचा तो वे बोले कि हमारे घर से पहले डोंगर था। अरदा डोंगर तोड़ा और घर बनाया। सांप घर मे आ रहे थे। इसलिए दादी, दादा, ने सोचा कि उदर सांप बहुत रहते थे। बहुत बड़ा पत्थर था मिट्टी के नीचे, वह जगह साफ कर के [] मंदिर किया, नाग का पत्थर लाया, और साइड में रखा। मंदिर के अंदर शिवलिंग का फोटो रखा। English That temple is 70 years old. My mother was telling me. People say that at night a snake comes to the Mahadev temple. And next to it is a snake stone; they placed that stone there. On Nag Panchami, our family goes there. They bring offerings to the temple, put flowers there, and worship. They leave milk there and then go. In the evening, the children are afraid to go there because the milk is gone. Behind our house there's a hill, and on that hill my friend has a house, with the temple right next to it. I asked my dad, and he said that before our house there was a hill. They cut down half the hill and built the house. Snakes were coming into the house. So Grandma and Grandpa thought that many snakes lived there. There was a very large stone under the soil; they cleared that spot and built a temple, brought a snake stone, and placed it to the side. Inside the temple they put a photo of the Shiva lingam. AnandiI see a big tree on a bridge. [On the] opposite there is a temple of Rankandar god. People park their car on bridge. I hear the sounds of vehicles, people, birds and dogs. People are talking, dogs are barking, birds are sounding, vehicles like car, bus, motorcycle, autorickshaw sound. I see a texture of leaf [on] both sides of the road. One day I see on the road people doing black magic near the big tree of mango, lemon, needle, clodle, and kumkum when I was going to school. My grandparents said that people are doing black magic and put all the things near the tree. I see a doll and banana texture on both sides of [the] road. I see a bridge. I hear a vehicle sound passing through a bridge and bird sounds–its very irritating noise. I see a leaf texture on both sides of the road. It is in green colour. Sumit
कहानी कपेल की The story of a chapel हिन्दी हमारे यहाँ एक कपेल है, वह कपेल बहुत पहले का तो नहीं लगता पर यहां पर पहले लोगो को जलाया जाता था। वह कपेल एक घना जंगल के किनारे पर है। कपेल के पीछे एक छोटा सा पानी का झरना बहता है। मैं जब उस जंगल में गया तो मुझे चारो और गांठ वाटरवर्ण का एहसास हुआ। पक्षियों का आवाज, पंजिम का आवाज, सुनाई दिया। पहले सभी बच्चे वहां पर खेलते थे। मेरे एक दोस्त फैमिली के साथ वहां पर रहते हैं। वह तीन भाई थे। उसमें का ही एक भाई का पाव रात के समय खींचा जा रहा था वैसा एहसास हुआ। दूसरे दिन उसे एक काला साया दिखाई दिया। इससे यह पता चलता है कि वहां पर नेगेटिव एनर्जी रहती है। English We have a chapel here, that chapel does not seem to be very old but earlier people were cremated here. It is on the edge of a dense forest. A small waterfall flows behind the chapel. When I went to the forest I could feel all around me a certain environment. I could hear the sounds of birds, the sounds of the city. Earlier, all the children used to play there. I have a friend who lives there with his family. They were three brothers. One of the brothers felt as if his foot was being pulled at continuously, at night. The next day, he saw a dark shadow. This proves that that area has a certain energy. MiraThe village of Arambol is a place teeming with character, it is a place where a variety of different communities coexist. This gathering of such diverse ways of life is what makes Arambol unique. The people you meet here come from all walks of life. There is a scent of freedom that lingers from the time of the hippies. Along with a mix of local life. You can see locals walking their fighting bulls on the beach while a frisbee flies overhead. Both locals and foreigners alike queue up at the old bakery for fresh Portuguese bread. I believe that this is why people are still drawn here, though times have changed, the memories of what was cling to you. |